Let’s travel together.

पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया गहन शोक

0 9

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पद्मश्री डॉ. बी. के. जैनके निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. जैन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि डॉ. जैन ने सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के माध्यम से नेत्र चिकित्सा सेवा को जनसेवा का व्यापक अभियान बनाकर हजारों जरूरतमंदों के जीवन में प्रकाश पहुँचाया। चित्रकूट में संत समाज, गरीब एवं असहाय जनों के लिए उनका समर्पण, सेवा-भाव और मानवीय दृष्टिकोण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका संपूर्ण जीवन करुणा, सेवा और मानवता के उच्च मूल्यों की प्रेरक मिसाल है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |     महिला समूह की दीदियों ने लगाया दो दिवसीय होली मेला     |     पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया गहन शोक     |     मंडीदीप में होली पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी     |     भोपाल में सख्त प्रशासनिक संदेश: समय पर नहीं पहुंचे तो होगी कार्रवाई     |     रीवा में विमानन सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण कार्यों की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811