इन्दौर । महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इन्दौर के द्वारा ४ दिवसीय विज्ञान मेला मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम एम पी काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मध्य प्रदेश सरकार भोपाल के द्वारा उत्प्रेरित तथा प्रायोजित है।

कार्यक्रम के तृतीय दिवस में पहेली – ए- विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के इवेंट इंचार्ज डॉ. शीतल भसीन तथा पहेली आयोजक प्रो. प्रतिभा जैन रही।
कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. लाल कुमार चंदेल द्वारा दी गई।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ दीपक शर्मा के द्वारा प्रो. प्रतिभा जैन को प्रशंसा प्रमाणपत्र भेंट किया गया।

पहेली – प्रतियोगिता में ४४ प्रतिभागीयो ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे कुल ४ राउंड करवाए गए। जिसमें प्रथम चरण में वर्गपहेली करवाई गई। जिसके पश्चात दूसरे चरण में ४४ विद्यार्थियों मे से कुल १५ विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसके पश्चात ३ विद्यार्थियों के समूह से ५ टीम बनाई गई। इसमें कुल २ राउंड करवाए गए।दूसरा राउंड विज़ुअल करवाया गया और तीसरा बज़र राउंड था। इसमें ३ टीम विजेता रही।इसके अलावा ऑडियंस राउंड में श्रोताओं ने भी भाग लिया जिसमे गुंजन गौर, तुषार मीणा, अनंत भारतीय, माधवी सरकार, मुस्कान शुक्ला एवं आदित्य सिंह को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के अंतर्गत १२००, ८०० एवं ५०० रूपये की राशि प्रदान की गई।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम जल टीम के विद्यार्थी अंश जैन, अमोल गोपाल तथा युवराज सिंह रहे।द्वितीय आकाश टीम के विद्यार्थी पीयूष पटेल, रितुल सिंह तथा तसनीम आरी तथा तृतीय अग्नि टीम से हर्ष सिंह, भूमि यादव तथा ज्योति राजपूत रहे।इस कार्यक्रम में कुल ५० से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रो. दीपांशु पाण्डेय, प्रो. मोहिनी कलसेकर तथा प्रो. अश्विनी पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मोनिका गोस्वामी एवं आभार प्रो. सीमा शिन्त्रे द्वारा किया गया।