सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनवाहा में 25 फरवरी 2026 को पूर्व प्राचार्य देवी सिंह जाट के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। 42 वर्षों की उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवा पूर्ण करने पर उन्हें साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं शिक्षाप्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, अपर संचालक (लोक शिक्षण संस्थान, भोपाल) मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रायसेन, डी,डी रजक डी.एफ ओ सागर शैलेष माचरा, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण वीर सिंह ठाकुर, पूर्व नपाध्यक्ष मलखान सिंह जाट ,चंद्रभान सिंह राजपूत,भाजपा जिला पूर्व अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

शा.मा. शाला गुलवाड़ा की छात्राओं ने स्वच्छता विषय पर प्रभावी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सोनी ने किया। विदिशा, भोपाल, रायसेन, गुना और नरसिंहपुर से भी शुभचिंतक शामिल हुए। वातावरण भावुकता और सम्मान से भरा रहा।