Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बालिकाओं ने दिया अनिवार्य एवं नैतिक मतदान का संदेश

0 93

जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा लोगों के लिए शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित

शिवलाल यादव

रायसेन।त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन तथा नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 में जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार दुबे के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बापू विमुक्त जाति बालक आश्रम शाला रायसेन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं द्वारा मेंहदी के माध्यम से मतदाताओं को अनिवार्य एवं नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक सुश्री सरिता नायक, पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक संगीता जायसवाल भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक, दौड़ प्रतियोगिताओं, चित्रकला, रंगोली आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811