रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
पुलिस ने सूने घर में चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के कुशल निर्देशन में अति. पु.अ.कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओ कुंवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता के नेतृत्व में थाना बरेली पुलिस टीम द्वारा रात्रि में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
19 फरवरी की रात आशुतोष शर्मा निवासी गुरारिया रोड़ धोंखेड़ा की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी गई फरियादी ने चोरी की घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि 19.02.2026 की रात में अज्ञात आरोपीयों द्वारा सूने घर का ताला तोड़कर सोना – चाँदी के आभूषण एवं नगदी रूपये चोरी कर ले गया है बरेली पुलिस ने अप.क्र. 85/26 धारा 331(4),305(a) बीएनएस के तहत् मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया।

मुखबिर की सूचना के आधार पर जिला नरसिंहपुर के आरोपी दिलीप उर्फ चिलम पिता माखन बाथरे उम्र 24 साल निवासी राजनगर कॉलोनी नरसिंहपुर को धर दबोचा जब पुलिस ने सख्ती पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मैने अपने साथी सनी उर्फ प्रभात एवं आनंद उर्फ गुरू उर्फ साधु निवासी पलिया पिपरिया, जिला नर्मदापुरम के साथ मिलकर फरियादी के विवाह समारोह में खाना बनाने आये हलवाई छुट्टन पचौरी निवासी पिपरिया, जिला नर्मदापुरम के साथ मिलकर योजना बनाकर फरियादी व उसके परिवार का शिवशक्ति रिसोर्ट बरेली में शादी में जाने की जानकारी हलवाई छुट्टन को थी जिसकी जानकारी का फायदा उठाकर आरोपीयों ने घर में अलवारी का ताला तोड़कर सोने चाँदी के आभूषण एवं नगदी चुरा के ले गये थे
जप्ती(बरामद) की गई सामग्री
पुलिस ने चोरों से सामाग्री जप्त की है उसका बाजार मूल्य 2,75,000 के करीब है जिसमें सोने,चाँदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सामिल है।
सराहनीय भूमिका –
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, उनि. रामप्रसाद गोहे विवेचना/गिरफ्तारी, उनि. सागर साहू तकनीकी विशेषज्ञ, सउनि. रमेश खंडाग्रे, सउनि. सोन सिंह व्यायाम, प्र.आर. श्यामसिंह राजपूत, प्रआर राजेश राजपूत, प्रआर चन्द्रकांत राय, प्रआर शिवकुमार ऊईके, प्रआर. विनीत अहिरवार, आर मुकेश यादव, आर अनिल अहिरवार, आर. मुकेश पटेल, सैनिक विजयसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।