Let’s travel together.

फ्लोरोसिस जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन

0 55

रायसेन ।जिला स्तरीय राष्ट्रीय फ्लोरोसिस निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम जिला रायसेन में कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

इस मीटिंग में जिले की फ्लोरोसिस बीमारी के बारे में ड्रॉ एम डी भारती जिला फ्लोरोसिस कंसल्टेंट एवं नोडल अधिकारी के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया जिसमें बताया गया कि जिले में करीब 354 ग्राम फ्लोराइड से प्रभावित हे क्लॉक गैरतगंज के 88, सिलवानी के 93, बेगमगंज के 107, बरेली के 30, उदयपुरा के 20, सांची के 10, ओबेदुल्लागंज के 2 ग्राम फ्लोराइड से प्रभावित हे ।

पी एच ई डी विभाग को निर्देशित किया कि जिले में नए सिरे से हैंडपंप के पानी की टेस्टिंग की जाए जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा करीब 106 ग्रामों में भ्रमण कर बच्चों तथा ग्रामीणों का परीक्षण 3493 बच्चों का परीक्षण किया गया जिसमें से करीब 1114 बच्चे संभावित डेंटल फ्लोरोसिस से प्रभावित मिले जिनका यूरिन सैंपल लिया गया जिसके उपरान्त 393 बच्चों में फ्लोरोसिस की पुष्टि हुई हे जो बच्चे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चिन्हित किए गए उन्हें कैल्सियम एवं विटामिन सी की दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हे।

मीटिंग में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्देशित किया कि जिले में जितनी भी आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हे उन्हें पानी के जांच का प्रशिक्षण दिया जाए तथा सभी को फील्ड टेस्टिंग किट वितरित की जाए और आम जन को जागरूक किया जाए तथा इस प्रशिक्षण में हर स्कूल के एक एक शिक्षक को साथ में लिया जाए तथा फ्लोरोसिस बीमारी के प्रति ब्लॉक स्तर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी साथ में लिया जाए तथा इस बीमारी के बचाओ का एक ही उपाय हे कि लोगों को जागरूक प्रचार प्रसार करके ही इससे बचाया जा सकता हे तथा लोगों को फ्लोराइड के बारे में अवगत कराया जाए । जिला फ्लोरोसिस कंसल्टेंट को निर्देशित किया कि आने वाली टी एल बैठक में प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी अधिकारियों को बताया जाए ।

मीटिंग में पी एच ई डी, महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग की भी जवाबदारी भी फ्लोरोसिस बीमारी कंटोल करने में तय की गई इस मीटिंग में डॉ एच एन मांड्रे सीएमएचओ , डॉ यश पाल सिंह बाल्यान सिविल सर्जन,  गिरीश कांबले कार्यपालन यंत्री पीएचईडी एवं एस डी ओ, शिक्षा विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर, ब्रजेश जैन डी पी ओ महिला बाल विकाश विभाग एवं तथा बी एम ओ एवं बी पी एम एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

42 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य देवी सिंह जाट को भावभीनी विदाई     |     भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 44 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन     |     होली पर्व पर महिला समूह की दीदीयां लगाएंगी मेला     |     दीवानगंज क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी नहर मांग फिर गूंजी, सीएम को सौंपा आवेदन     |      ग्रामीण अंचलों में होली की तैयारियां तेज, मलरिया बनना प्रारंभ     |     गीदगढ़–महुआखेड़ा गौशाला में मृत मिला तेंदुआ, पीएम के बाद अंतिम संस्कार, फिर बालमपुर के जंगल में दिखा बाघ     |     खानापूर्ति की भेट चढ़ा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण,सूचना के अभाव में नहीं पहुंचे व्यापारी     |     लापरवाही ने ली नवजात की जान, 108 एंबुलेंस के इंतजार में अस्पताल में ही तोड़ा दम     |     बरेली पुलिस ने शादी समारोह में व्यस्त परिवार के सूने घर में चोरी करने वाले चोरों को किया गिरफ्तार     |     श्री शिव अखाड़ा एवं व्यायाम शाला ने जिला केसरी प्रतियोगिता में विजई पहलवानों का किया सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811