राहुल राजोरिया रायसेन
बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर पहुंचे रायसेन कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में और अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय को सरकार द्वारा मनमानी किए जाने के विरोध में ज्ञापन दिया।
रायसेन जिला मुख्यालय की जनसुनवाई में सैकड़ो की संख्या में बस ऑपरेटर पहुंचे और अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय को ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग की है कि सरकार द्वारा जो राज्य परिवहन की बसें लाने के लिए जो प्रस्ताव लाया गया है उसे तत्काल वापस लिया जाए और जो बस सेवा चल रही है उसको ही यथावत रखा जाए।

बस ऑपरेटरों का कहना है कि सरकार द्वारा गलत नीति का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे बस ऑपरेटरों के कई परिवार बेरोजगार हो जाएंगे और उनके परिवार पर रोजी-रोटी का संकट बढ़ जाएगा इसलिए सरकार को ध्यान रखना चाहिए और सरकार हमसे हमारे ही परमिट लेकर हमको ही किराएदार बनाना चाहती है यह बस ऑपरेटरों को कतई मंजूर नहीं है और सरकार को इस बात का ध्यान रखते हुए अपने प्रस्ताव को वापस लेना चाहिए।

बस ऑपरेटर संघ की जिला अध्यक्ष रजनी शर्मा का कहना है कि सरकार द्वारा लाया गया प्रस्ताव पूरी तरह से गलत है और इसको तत्काल वापस लेना चाहिए वहीं एक अन्य बस ऑपरेटर शिवदयाल चौकसे का कहना है कि सरकार हमको हमारे ही परमिट लेकर किराएदार बना रही है यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा ।
इस मामले में अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय का कहना है कि बस ऑपरेटरों ने मिलकर ज्ञापन दिया है जिसको यथावत मुख्यमंत्री महोदय के यहां भेजा जाएगा उनकी मांगों के निराकरण के लिए बात की जाएगी।