देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
हरदौट गैरतगंज निवासी संतोष राय के बेटे की शादी कार्यक्रम श्री तारा मे संपन्न हुआ दुल्हन परिवार भी दूरदराज क्षेत्र से आये हुए थे। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वर परिवार के लोग वधु को आमखेड़ा सांची स्थित हैलीपेड पहुंचे जहां पहले से हैलीकॉप्टर पहुंच गया था हैलीपेड पहुंचने पर दोनों ही परिवार बडे खुश दिखाई दिये तथा वधु की विदाई अवसर पर काफी मनोरंजन किया गया इस अवसर पर समीप स्थित गांव आमखेड़ा के लोग भी बडी संख्या में हेलीपैड पर इकट्ठा हो गये थे इसके पश्चात वधु की विदाई की गई दूल्हा अपनी न ई नवैली दुल्हन को अपने साथ हैलीकॉप्टर मे सवार होकर हरदौट गैरतगंज के लिये आसमान की सैर करते हुए रवाना हो गए इस क्षेत्र में यह पहला मामला सामने आया जब दूल्हा अपनी दुल्हन को हैलीकॉप्टर से विदा कराकर अपने गांव ले गए ।इस अवसर पर हैलीकॉप्टर की सुरक्षा के मध्येनजर स्थानीय पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए थे ।