रायसेन। जिले के वित्त विभाग में पदस्थ असिस्टेंट डायरेक्टर ध्रुव पटेल के शीतल सिटी स्थित आवास पर शनिवार को एक महिला ने ठगी की घटना को अंजाम दिया। ध्रुव पटेल की पत्नी मिथिलेश के अनुसार, एक बुजुर्ग महिला घर पहुंची और पूजन करने का झांसा देकर अंदर दाखिल हो गई।
आरोप है कि बातों-बातों में महिला ने मिथिलेश को पूरी तरह गुमराह कर लिया और मौके का फायदा उठाकर उनकी दो सोने की चेन और एक अंगूठी लेकर फरार हो गई। जब तक मिथिलेश को ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपी महिला रफूचक्कर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।