कहा मनखे मनखे एक समान के शुभ संदेश को जीवन में करे आत्मसात
सुरेंद्र जैन धरसीवां
संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी का शुभ संदेश है मनखे मनखे एक समान इसी शुभ संदेश को जीवन में प्रत्येक आत्मसात करने से भारत की एकता और अखंडता ओर भी मजबूत होगी
यह कहना है पूर्व विधान सभाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के सुपुत्र भाजपा नेता नितिन अग्रवाल का दरअसल गुरुवार को नितिन अग्रवाल अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ जय सतनाम सद्भावना पदयात्रा में सामिल होने पहुंचे थे रायपुर से शुरू राज्य सरकार के मंत्री ओर धर्म गुरु खुशवंत साहेब द्वारा शुरू की गई जय सतनाम सद्भावना पदयात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा है गांव गांव से लोग इस जय सतनाम सद्भावना पदयात्रा में सामिल होने पहुंच रहे हैं और पदयात्रा का भक्तिभाव से स्वागत कर रहे हैं विधानसभा से खरोरा के बीच भाजपा नेता नितिन अग्रवाल भी अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ गुरुवार को इस पदयात्रा में सामिल हुए पदयात्रा में सामिल होकर उन्होंने धर्म गुरु खुशवंत साहेब का आत्मीय स्वागत किया तत्पश्चात नितिन अग्रवाल ने इस प्रतिनिधि को बताया कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के शुभ संदेश मनखे मनखे एक समान को जन जन तक पहुंचाने एवं छत्तीसगढ़ की सुख शांति समृद्धि के लिए धर्म गुरु खुशबंत साहेब द्वारा शुरू की गई जय सतनाम सद्भावना पदयात्रा समय की आवश्यकता है संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी का शुभ संदेश आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचना जरूरी है
जय सतनाम पदयात्रा में सामिल होकर नितिन अग्रवाल ने मंत्री धर्मगुरु ख़ुशबंत साहेब का स्वागत किया ओर छत्तीसगढ़ की सुख शांति समृद्धि आपसी भाईचारे के लिए की जा रही इस यात्रा के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी….नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि बाबा गुरुघांदास जी का शुभ संदेश मनखे मनखे एक समान से ही भारत की एकता और अखंडता ओर भी मजबूत होगी।