Let’s travel together.

मातापिता के खाते से गायब हुए करीब नौ लाख तो पुत्र ने लगाई कलेक्टर एसपी से न्याय की गुहार 

0 16

सुरेंद्र जैन धरसीवां
मातापिता के खाते से करीब नौ लाख रुपए गायब होने के बाद जब न्याय मिलने की उम्मीदें दिखाई नहीं दी तो पुत्र सुरेश दीवान लगाने न्याय की गुहार पच्चीस किलो मीटर की यात्रा करने सायकिल पर हुआ सवार ओर निकल पड़ा कलेक्टर ओर एसपी के दरबार
यह शख्स जब अपने गृह ग्राम अकोली धरसीवां से साइकिल पर सवार होकर रायपुर जा रहा था तभी विधानसभा के समीप बरौदा में इस प्रतिनिधि की उस पर नजर पड़ी तो पूछने पर उसने बताया कि वह साइकिल से ही रायपुर कलेक्टर ओर एसपी के पास न्याय की गुहार लगाने जा रहे है कारण यह है कि उनके पिता श्री गोवर्धन प्रसाद दीवान ओर मां श्रीमती शकुंतला दीवान के खाते से साल बीस सौ बाइस से 2024 के बीच आठ लाख सत्तर हजार रुपए गायब हो गए मातापिता ने वक्त जरूरत मुसीबत में काम पड़ने उक्त राशि आईडीबीआई बैंक चरोदा में अपने खातों में जमा करके रखी थी लेकिन जब गोवर्धन प्रसाद दीवान अस्वस्थ हुए ओर पैसे निकालने जब बैंक गए तो पता चला कि दोनों के खाते खाली हैं यह सुनते ही उनके पैरों तले मानो जमीन ही खिसक गई।
न्याय की गुहार लगाने कलेक्टर ओर एसपी को संबोधित अपने आवेदन में सुरेश दीवान ने लिखा है कि
आई डी बी आई बैंक की शाखा चरोदा थाना धरसींवा जिला रायपुर (छ.ग ) में मेरे पिता श्री गोवर्धन प्रसाद दीवान एवं माता श्रीमती शकुंतला उम्र 81 वर्ष का बैंक में खाता क्रमांक 1218104000029388 से बैंक कर्मचारी दुर्गेश शर्मा एवं राजा खूंटे द्वारा धोखाधड़ी कर दिनांक 22/12/2022 को चेक क्रमांक 146861 से 4.00 लाख रुपये संतोषी वर्मा के नाम से तथा दिनाँक 23/12/2022 को चेक क्र‌मांक 146862 से 40 हजार रुपये विलास राव घोडकी के नाम से कुल 4.40 लाख रुपये अक्षरी चार लाख चालीस हजार उपये का गबन किय गया है इसी प्रकार मेरे माता श्रीमती शंकुन्तला बाई उम्र 75 वर्ष के बैंक खाता क्रमांक 1218104000037721 से दिनांक 12/12/2023को चेक क्रमांक 146893 से 1 जाख रुपये सेल्फ चेक से एवं दिनाँक 14/12/2023 को चेक क्रमांक 146894 से एक ज्ञाख रुपये सेल्फ चेक से
तथा दिनाक 18/12/2023 को गोवर्धनप्रसाद दीवान द्वारा दो लाख तीस हजार रुपये कुल 4.30 रुपये अक्षरी चार हाथ तीस हजार रुपये निकालने की जानकारी मिली जबकि मेरे पिता जी एवं माता जी ने उक्त राशि नहीं निकाली कुल 8 ज्ञाख 70 हजार रुपये गबन की जानकारी दिनांक 22 जनव‌री 2026 को आईडीबीआई बैंक शाखा चरोदा से राशि निकालने पहुंचने पर मेरे पिता को हुई।

मेरे पिता एवं माता के बैंक खाता से लेनदेन पर परिवार के किसी भी सदस्य के मोबाइल पर संदेश नही आता था जबकि एक लाख रुपये या इससे अधिक राशि अन्य व्यक्ति द्वारा बार बार निकालने पर भी खाता धारक से पूछताछ नही किया जिससे चरोदा के शाषा प्रभारी/कैशियर सहित अन्य कर्मचारियो की धोखा धडी एवं गबन में शामिल होने की आशंका है।

मेरे माँ शकुन्तज्ञा बाई अपने मोबाइल नम्बर 7724974017 से आईडीबीआई शाखा चरोदा के कर्मचारी दुर्गेश शर्मा के मोबाइल नम्बर 9098307838 पर बैंक से रुपये निकालने संबंधी बातचीत करता था तथा दुर्गेश शर्मा एवं राजा खूंटे अक्सर हमारे घर ग्राम अकोला मांढर आते रहते थे जिसके कारण इन दोनो पर पिता एवं माता विश्वास करते थे जिसका फायदा उठाकर चालाकी से 8.70 लाख रपये का गबन किया है।

धोखाधड़ी एवं राशि गबन संबंधी आवेदन आईडीबीआई के शाखा प्रभारी चरौदा को दिनांक 29/01/2026 को दिया गया जबकि थाना प्रभारी घरसीवा को दिनांक 11 फरवरी 2026 को आवेदन दिये गया तथा मेरे साथ पिता एवं माता का लिखित बयान 16/01/2026 का दर्ज दर्ज हो चुका है चेक में मेरे पिता एवं मपता द्वारा नाम एवं राशि अंकित नहीं करने एवं बुजुर्ग होने का फायदा उठाकर बैंक शाखा से राशि गबन किया गया है जिसके कारण उक्त सभी आहरित चेक की विस्तृत जांच करने की अत्यंत अवश्यकता है साथ ही बैंक कर्मनपरी दुर्गेश सभा एवं राजा खूंटे की मोबाइन नम्बर की काल डिटेल निकालकर आवश्यक जांच की जानी चाहिए आईडीबीआई के शाखा चरोदा की 22 एवं 23 दिसम्बर 2022 तथा 12, 14 एवं 18दिसंबर 2023 की CCTV फुटेज की जांच किया जावे इसके अलावा माता जी के बैंक खाता में 4 जुलाई 2024 को लक्ष्मण प्रसाद वर्मा द्वारा जमा किए गए एक लाख रुपए 19 मार्च 2024 को दुखनी वर्मा द्वारा जमा किए दो लाख रुपए तथा 9सितंबर 2024 को संगीता विश्वकर्मा द्वारा जमा किए दो लाख रुपए की भी जांच की जानी चाहिए
शाखा प्रबंधक ने कहा एक कर्मचारी को निलंबित किया गया जांच जारी है।
इस मामले में चरोदा आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक विश्वजीत का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है एक कर्मचारी दुर्गेश शर्मा जो यहां से स्थानांतरित होकर मोवा शाखा में पदस्थ थे उन्हें निलंबित कर दिया गया है मामला पुलिस के सुपुर्द भी किया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जय सतनाम सद्भावना पदयात्रा में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     मातापिता के खाते से गायब हुए करीब नौ लाख तो पुत्र ने लगाई कलेक्टर एसपी से न्याय की गुहार      |     कक्षा 10 संस्कृत व 12वीं के पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, दसवीं में 103 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, स्कूल में रही सख्त चेकिंग व पुलिस तैनाती     |     कयामपुर में घर के पीछे आ खड़ा हुआ तेंदुआ गांव में दहशत, वन विभाग पर उठे सवाल     |     बेमौसम बारिश से किसानों की फसल चौपट गेहूं की फसल खेत में गिरी, चना की फसल भी प्रभावित     |     5 साल से निर्माणाधीन सेमरा–बनखेड़ी सड़क में 3 दिन में दरारें ग्रामीणों ने रोड में दरार पड़ने पर जांच की की मांग     |     गौहरगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकडे डीज़ल चोर,हाइवे पर खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना     |     आपातकाल में हुआ लोकतंत्र का अपहरण, युवाओं को जानना ज़रूरी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल     |     13 ऐलक और 9 छुल्लक महाराजो को मुनि दीक्षा     |     गैरतगंज में गूँजी जागृति यात्रा: अमेरिकी कृषि समझौते को बताया देश के साथ धोखा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811