– 27 फरवरी को आंदोलन की चेतावनी
सी के पारे हरदा
भारतीय किसान संघ जिला हरदा की मासिक बैठक जिला मंत्री विजय मलगाया के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और विशेष रूप से गेहूं के समर्थन मूल्य को 2700 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग उठाई गई।
किसान नेताओं ने कहा कि बढ़ती लागत, खाद-बीज और डीजल के दामों को देखते हुए वर्तमान समर्थन मूल्य पर्याप्त नहीं है। संघ ने फसल नुकसान को लेकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 27 फरवरी को जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।