Let’s travel together.

खत्म नहीं हो रही निक जोनस की चाहत, पति की ख्वाहिश प्रियंका चोपड़ा बनेंगी 11 बच्चों की मां

0 186

मुंबई।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को दुनियाभर में खूब पसंद किया जाता है. हाल ही में यह जोड़ा एक बच्ची के पैरैट्स बने और इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लेकिन ऐसा नहीं है कि निक और प्रियंका एक बच्ची से संतुष्ट हो जाएंगे. इस कपल की प्लानिंग काफी लंबी-चौड़ी है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.
निक चाहते हैं ढेर सारे बच्चे: इसी साल जनवरी में निक और प्रियंका के घर खुशखबरी आई, सेरोगेसी के जरिए ये कपल माता-पिता बने और उन्होंने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा. लेकिन निक की चाहत एक बच्चे तक सीमित नहीं रहने वाली है. निक जोनस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रियंका चोपड़ा उनके जीवन का एक बेहद ही खूबसूरत हिस्सा है और वे उनके साथ एक बड़ा परिवार बनाने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक बेहद ही खूबसूरत यात्रा होने वाली है और मैं प्रियंका से ढेर सारे बच्चे चाहता हूं.
प्रियंका बनना चाहती हैं 11 बच्चों की मां: दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने भी एक इंटरव्यू में बच्चों को लेकर कहा था कि वो 11 बच्चे चाहती है. एक्ट्रेस यह जवाब देने के बाद जोर-जोर से हंसने लगी. उन्होंनें आगे कहा कि वो पूरी क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं और एक क्रिकेट टीम बनाने के लिए 11 बच्चों की जरूरत होती है.
2018 में हुई थी शादी: गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में एक दूसरे से शादी रचाई थी. अगर निक जोनस की आज भी सोशल मीडिया वॉल को देखें तो पाएंगे कि अब तक निक की प्रियंका के प्रति दीवानगी कम नहीं हुई है. आपको बता दें कि दोनों ने भारत के राजस्थान में स्थित उमेद भवन में हिन्दू रीति रिवाज और क्रिस्चियन रिवाज से शादी रचाई थी. इनकी शादी के वक्त दुनिया भर के मीडिया ने इन्हें कवर किया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811