अयोध्या ।अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते हुए पत्नी से रोमांस करना युवक को भारी पड़ गया। सरयू को स्वीमिंग पूल समझ पति अपनी पत्नी को बाहों में लेकर चूमने लगा। दुनिया जहां से बेखबर इस प्रेमी जोड़े को होश ही नहीं रहा कि वो कहां खड़े हैं। उस जगह का क्या महत्व है? ये नदी कितने लोगों की आस्था का केंद्र रही है? कितने लोग उन्हें देख रहे हैं? जिस पवित्र सरयू नदी में स्नान कर लोगों के भीतर भक्ति भाव उमड़ते है वहां पति-पत्नी के मन में वासना की तरंगे उठने लगी। एक तरफ लोग राम का नाम लेकर डुबकी लगा रहे थे वहीं दूसरी तरफ ये शख्स अपनी भीगी हुई पत्नी को बाहों में लेकर उसे चूम रहा था।
पहले तो लोगों ने इन्हें इग्नोर किया लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने रोमांस में बाधा डाल दी और उस शख्स की बनियान पकड़कर उसे नदी से बाहर खींच लिया। फिर क्या था, लोग तो पहले से तमाशा देख रहे थे सो वो भी जमा हो गए। इसके बाद लोगों ने उस शख्स पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। भीड़ में कई लोगों ने हाथ साफ किए और बेचारे प्रेमी की हालत पतली कर दी। लोगों ने उसकी बनियान फाड़ दी।
गनीमत ये रही कि उसकी पत्नी के साथ किसी ने मारपीट नहीं की। बाद में विवाद बढ़ता देख मामला संत समाज के बीच भी गया। संत समाज ने भी इस घटना पर घोर आपत्ति जताई। गौरतलब है कि अयोध्या स्थित सरयू नदी दुनियाभर में राम भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। लोग भक्ति भाव के साथ सरयू तट पर भगवान राम का नाम लेकर डुबकी लगाते हैं और फिर हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन करते हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।