मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज चौकी प्रांगण में आगामी त्योहारो महाशिवरात्रि, रोज़े, और होली को लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के नायब तहसीलदार ललित सक्सेना, एसडीओपी नीलम चौधरी, थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी चौकी प्रभारी सुनील शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने त्योहारों के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की। साथ ही जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी अपने सुझाव साझा किए तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।