मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के ग्राम दीवानगंज में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं स्कूल की बालिकाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथा से मुक्त करने और इसके दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को स्वल्प आहार भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही बताया गया कि बाल विवाह करवाने वाले माता-पिता, विवाह में शामिल मेहमान, टेंट संचालक तथा रसोइयों सहित सभी संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे मामलों में 2 वर्ष तक की जेल और 1 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

इस अवसर पर सर्वे की महिलाएं, स्कूल की बालिकाएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना पटेल, श्रीमती वंदना त्रिवेदी, सविता अहिरवार, पर्यवेक्षक श्रीमती नीता अहिरवार, कार्यकर्ता श्रीमती गीता नायक, सहायिका श्रीमती ईशा सेहरिया एवं ज्योति विश्वकर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बाल विवाह रोकने का संदेश दिया गया और लोगों से अपील की गई कि वे कानून का पालन करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस अभियान में सहयोग करें। यह कार्यक्रम 27 नवंबर 2025 से लेकर 8 मार्च 2026 ,100 दिन तक चलेगा। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करना है