Let’s travel together.

एमपी एग्रो फैक्ट्री के धुएं से फसल खराब होने की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

0 17

25 एकड़ में 10 किसानों की फसल प्रभावित होने का दावा

– अधिकारियों ने कृषि वैज्ञानिक द्वारा फ़सले जांच करने को कहा,

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के ग्राम दीवानगंज में कुछ किसानों की फ़सले अचानक खराब हो गई थी किसानों ने पास ही स्थित मध्य भारत फैक्ट्री के धुएं और केमिकल्स से फ़सले नुकसान होने का दावा किया था। उसके कुछ दिन बाद ही किसानों ने जनसुनवाई में भी शिकायत की थी।
शुक्रवार को तहसीलदार के आदेश क्रमांक 848 के तहत राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने दीवानगंज क्षेत्र में पहुंचकर किसानों की खराब फसलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में कृषि विस्तार अधिकारी मंगल सिंह, राजस्व निरीक्षक के एल अहिरवार, हल्का पटवारी दीवानगंज सुरेश शर्मा, हल्का पटवारी नरखेड़ा महेंद्र कुशवाह, हल्का पटवारी गीदगढ़ ललित दुबे, कोटवार प्रेम सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
किसानों ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि एमपी एग्रो फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं के कारण उनकी लगभग 30 से 35 एकड़ फसल खराब हो गई है। इसी शिकायत के आधार पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि फसल प्राकृतिक आपदा से खराब हुई है या फैक्ट्री के केमिकल के प्रभाव से—इसकी पुष्टि कृषि वैज्ञानिकों की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल टीम ने पंचनामा बनाकर पूरी रिपोर्ट तहसीलदार को भेजने की बात कही है।
किसानों के अनुसार करीब 25 एकड़ भूमि पर 10 किसानों की फसल सीधे तौर पर प्रभावित हुई है। अब सभी प्रभावित किसान प्रशासन की अंतिम जांच रिपोर्ट और मुआवजे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
किसानों ने कहा है कि हमारी जो फ़सले खराब हुई है उनकी शीघ्र जांच हो अगर सही समय पर जांच नहीं हुई तो आने वाले समय में धूप तेज निकल रही है जिससे हमारे फ़सले सूख जाएगी अगर कृषि वैज्ञानिक समय रहते जांच करने नहीं पहुंचे तो हम सभी किसान आंदोलन करेंगे।
बता दे की एक सप्ताह पहले
कई किसानों ने बताया कि उनकी महीनों की मेहनत और लागत एक ही रात में बर्बाद हो गई, जिससे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। राजकुमार साहू ने बताया कि मेरी गेहूं की फसल सफेद पड़ गई है गेहूं में पहले ही वाले निकल आई थी सभी किसानों ने मिलकर जनसुनवाई में सिकाई दर्ज कराई थी।
इन किसानों की जाली फसल
अमर सिंह मीणा ,चना 8 एकड़
राजकुमार साहू, गेहूँ 6 एकड़
शरद साहू ,3 एकड़
किशोरी लाल साहू, 5एकड़
भगवान नायक, 3 एकड़
गणेश राम मीणा ,8 एकड़
जमना साहू, 12 एकड़
वीरेंदर अजमेरा, 4 एकड़
रमेश कुशवाह ,1 एकड़
तरुण साहू, 5 एकड़
नर्मदा साहू ,4 एकड़
महेश साहू 5 एकड़ सहित अन्य किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है।
राजस्व अधिकारी और कृषि अधिकारी द्वारा पंचनामा बनाकर तहसीलदार को भेजा जाएगा कृषि वैज्ञानिक द्वारा ही स्पष्ट हो पाएगा की फसल किस कारण समय से पहले पकड़ तैयार हुई है।
हल्का पटवारी सुरेश शर्मा दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अस्पताल का भवन तो बना, सिविल अस्पताल का दर्जा भी मिला,लेकिन नहीं मिली सुविधाये     |     केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीठ फेरते ही काजू-बादाम पर टूट पड़े नेता     |     आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     मुख्य मार्ग पर कचरे का ढेर, स्वच्छता संदेश के पास ही फैल रही गंदगी     |     गायत्री मंदिर से निकली गई 108 कलश सर पर रखकर यात्रा, जगह-जगह फूल बरसाकर ग्रामीणों ने किया किया स्वागत     |     बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली व कार्यक्रम आयोजित     |     एमपी एग्रो फैक्ट्री के धुएं से फसल खराब होने की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण     |     धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता – जगदगुरू श्री राजेन्द्रदास जी महाराज      |     सहकारी समितियों के कर्मचारी उपेक्षित क्यों? शासन की योजनाओं का बोझ, लेकिन सुविधाएं शून्य     |     मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811