Let’s travel together.

मंडीदीप में फॉर्चून वेदांता कॉलोनी के रहवासियों का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं के लिए मुख्य द्वार पर प्रदर्शन

0 50

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप की फॉर्चून वेदांता कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने कॉलोनी के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की।

रहवासियों का आरोप है कि कॉलोनी में पानी, बिजली, स्ट्रीट लाइट, पार्क, सीवेज और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं लंबे समय से ठप पड़ी हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है और पानी की मोटर का कनेक्शन भी काट दिया गया है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं कॉलोनी की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है और सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है। कॉलोनी का पार्क बदहाल स्थिति में है, नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी फैली हुई है। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण सीवेज सड़कों और नालियों में बह रहा है, जिससे दुर्गंध और बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।
रहवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी सप्लाई बहाल की जाए, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएं, पार्क और नालियों की सफाई कराई जाए तथा सीवेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
अब देखना होगा कि प्रशासन रहवासियों की समस्याओं को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इन मूलभूत सुविधाओं को बहाल किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को दी सलाह, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं     |     खजुराहो से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन की मांग की उठी, सांसद ने रेल मंत्री से की मांग     |     बेगमगंज में नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान ,12 दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई     |     तुलसीपार 18 माह से अंधकार में , कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं हुई बिजली चालू,विद्यार्थियों ने खोला मोर्चा दिया ज्ञापन     |     केशव न्यास रायसेन के तत्वाधान में प्रमुख जन गोष्टी का हुआ आयोजन     |     सोमेश्वर धाम शिव मंदिर को प्रतिदिन खोलने को लेकर शनिवार को दिया जाएगा ज्ञापन     |     महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए धरसीवा विधायक अनुज शर्मा     |     मंडीदीप में फॉर्चून वेदांता कॉलोनी के रहवासियों का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं के लिए मुख्य द्वार पर प्रदर्शन     |     जीतू जैगुआर बनी लेक सिटी फर्स्ट ईयर फिएस्ट ट्रायंगुलर सीरीज की विजेता     |     ‘वंदे मातरम्’ संपूर्ण गायन: कुछ व्यावहारिक सवाल…अजय बोकिल आलेख     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811