मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में विगत दिवस आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के उपरांत प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने हेतु विद्यालय परिसर में खेल महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन जैसी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण ग्राम पंचायत सेमरा के सरपंच पुरुषोत्तम लोधी एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती असमत बेगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण कौशल यादव, अब्दुल नईम, राशिद खान, प्रकाश मीणा, संतोष मालवीय, प्रदीप कोली, जहीर खान, मुमताज़ खान, प्रकाश मेहरा, नीलम व्योहार, प्रतिभा यादव, अनुप्रिया जैन, प्रीति चौकसे, कामना गौर, शुभम जाटव, रचना नामदेव, भारती लोधी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह एवं खेल भावना का विकास हुआ।