Let’s travel together.

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा

0 71

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। जानकारी के अनुसार इस केंद्र पर कक्षा 12वीं के 103 विद्यार्थी तथा कक्षा 10वीं के 65 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा केंद्र पर केवल स्थानीय विद्यालय ही नहीं, बल्कि पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा ,खोह एवं भारतीपुर स्कूल के विद्यार्थी भी परीक्षाएं देने पहुंचेंगे। इसके चलते परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा व्यवस्थाएं मजबूत की जा रही हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, बैठने की योजना, पेयजल, सुरक्षा एवं निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं नकल-मुक्त वातावरण में संपन्न हो सकें। वहीं शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है और केंद्र पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
परीक्षा को नकलमुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मंडल ने इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल या किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री मिलने पर न सिर्फ परीक्षा निरस्त की जाएगी, बल्कि नकल प्रकरण दर्ज कर एफआईआर तक की कार्रवाई होगी।

परीक्षा शुरू होने के 5 मिनट पहले मिलेंगे प्रश्नपत्र
परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचने के बााद केंद्राध्यक्ष सुबह 8.45 बजे तक पर्यवेक्षकों को प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट वितरित करेंगे। इसके बाद परीक्षा कक्ष में सुबह 8.50 बजे उत्तर पुस्तिकाएं (आंसर शीट) दी जाएंगी और परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले यानी 8.55 बजे प्रश्नपत्र खोलकर परीक्षार्थियों को वितरित किए जाएंगे। किसी भी स्तर पर समय में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811