Let’s travel together.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई

0 44

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

विश्व कैंसर दिवस पर 4 फरवरी को जयप्रकाश जिला चिकित्सालय से निकाली गई जागरूकता रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली के माध्यम से कैंसर के विभिन्न प्रकारों, लक्षणों की पहचान और उपचार के संदेश दिए गए। कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित परामर्श एवं जागरूकता शिविरों में मुख, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर तथा अन्य कैंसर के लक्षणों की जानकारी दी गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तंबाकू के दुष्प्रभावों एवं कैंसर जागरूकता हेतु प्रश्नोत्तरी, रैली निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई । जयप्रकाश चिकित्सालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कैन किड्स किड्स कैन संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा चाइल्डहुड कैंसर की जानकारी दी गई। संस्था द्वारा जन्म से 19 साल तक के बच्चों को उपचार के दौरान निःशुल्क आवास, पोषण सहायता, शिक्षा, मनोवैज्ञानिक परामर्श, चिकित्सकीय जांच–इलाज में सहयोग तथा सरकारी योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले आर्थिक लाभ दिलाने में पूर्ण सहायता प्रदान की जाती है।संस्था के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर सौरभ सिंह चौहान ने बताया कि बाल कैंसर के लक्षणों को सही समय पर पहचान और उपचार से 70 से 90 प्रतिशत बच्चों को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर तक कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान की जा रही है। जिला चिकित्सालय में सी टी स्कैन और एम आर आई जैसी उच्चस्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीज में कैंसर के संभावित लक्षण देखने पर असंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क उपचार दिया जाता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811