रंजीत गुप्ता शिवपुरी
जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए एक बड़े अभियान का शंखनाद किया गया है। विदिशा सोशल वेलफेयर संगठन द्वारा आयोजित “100 दिवसीय गहन बाल विवाह विरोध अभियान” की शुरुआत आज शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने की।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र जैन ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ अगले 100 दिनों तक जिले के गांव-गांव और कस्बे-कस्बे जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र जैन ने कहा, “बाल विवाह न केवल एक कानूनी अपराध है, बल्कि यह हमारे बच्चों के भविष्य और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। विदिशा सोशल वेलफेयर संगठन की यह पहल सराहनीय है। जब तक समाज का हर नागरिक जागरूक नहीं होगा, तब तक इस बुराई को खत्म नहीं किया जा सकता।”