पंचकोशी यात्रा मे गिरा हुआ सोने का मंगलसूत्र पत्रकार श्री मारु को मिला समिति को सौंपा लोगों ने की सराहना
मनोज बैरागी सरदारपुर धार
सरदारपुर क्षेत्र की प्रसिद्ध 29 वी माही पंचकोषी पदयात्रा जब रविवार शाम को अपने चौथे पड़ाव ग्राम लाबरिया गोशाला पहुंची तो हजारों माही भक्तों मे से किसी महिला का सोने का मंगलसूत्र गीर गया था, इस दौरान ग्राम मोयाखेडा़ निवासी शंकरलाल मारू पत्रकार को मिला शंकर लाल मारु ने अपनी इमानदारी का परिचय देते हुए सोने का बेशकीमती मंगलसूत्र माही पंचकोशी समिति के संरक्षक राजेंद्र गर्ग,अध्यक्ष धर्मेंद्र मण्लोई एवं उपाध्यक्ष चेतन वैष्णव , यात्रा संजोग जुझार सिंह दांगी,की मौजूदगी में सौंपा गया। समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई ने बताया कि जिस भी महिला भक्त का मंगलसूत्र है उस महिला तक पहुंचाया जाएगा, मंगलसूत्र प्राप्त करने के लिए बिल की कॉपी या फिर उस मंगलसूत्र की पहचान बताना होगी। उस महिला को वह मंगलसूत्र दिया जाएगा। वर्तमान में ज्वेलरी के भाव को देखते हुए शंकर लाल मारु पत्रकार मोयाखेड़ा सरदारपुर की इमानदारी की प्रशंसा की जा रही है। चर्चाएं है कि इस कलयुग में अभी इमानदारी जिंदा है ।
और सभी इष्ट मित्र और पंचकोशियात्रियों ने सभी ने मारु को धन्यवाद और बधाई दी उनकी ईमानदारी पर