भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया गांव के मोड़ पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर दीवानगंज पुलिस पहुंचने पर घायलों को सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर तखत सिंह पिता प्रेम सिंह निवासी गंजबासौदा की मौत हो गई। तो वहीं प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल होने पर विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पिता पुत्र भोपाल से अपने घर गंजबासौदा जा रहे थे तभी कुलहड़िया मोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों पिता पुत्र स्कूटी समेत रोड से गिर गए। जिससे ताकत सिंह का सर में गंभीर चोट लग गई तो वहीं प्रेम सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर और दीवानगंज पुलिस की मदद से सांची अस्पताल भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने ताकत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है रोजाना 4 से 5 दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है आसपास के ग्रामीण कई वर्षों से रोड को चार लेन करने की मांग करते आ रहे हैं इसके बावजूद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है जिसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ येरहा है। 12 महीनौ के अंदर ही भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर 35 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। तो डेढ़ सौ से ज्यादा घायल हो चुके हैं।