मनोज बैरागी सरदारपुर धार
गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह मे मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक (वर्तमान मे खण्डशिक्षा कार्यालय सरदारपुर में कार्यरत) को खण्डशिक्षा कार्यालय सरदारपुर मे लेखा शाखा का उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा प्रशस्तीपत्र देकर सम्मानित किया गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी विष्णु रघुवंशी द्वारा बताया गया कि पूर्व में इस कार्यालय मे हुई वित्तीय अनियमितताओं के कारण कार्यालय मे लेखा शाखा का कार्य करने हेतु जिला स्तर से निलेश श्रीवास्तव मा. शि. (प्रभारी प्राचार्य शा. हाई स्कूल भानगढ) एवं विकासखण्ड स्तर पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक प्रा. वि. तलावपाडा को आदेशित किया गया। कार्यालय मे संधारित अनेक स्वत्वों का भुगतान शेष था कई कर्मचारियों के भुगतान शेष थे। जिसे उक्त दोनो कर्मचारियों ने दिनरात परिश्रम करके सम्पादित किया। और पेंशन प्रकरण, NPS प्रकरण, डी.ए. एरियर, स्थाई कर्मीयों के डी.ए. एरियर, अनुग्रह राशी आदि अनेक लम्बीत कार्यों को समयसीना मे भुगतान करवाया गया। इनकी कार्य कुशलता को देखते हुए विगत 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस पर विकासखण्ड स्तर पर निलेश श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। जबकि जिला स्तर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनोहर जायसवाल की सम्मानित किया गया। इनकी इस उपलब्धी पर खण्डशिक्षा अधिकारी विष्णु रघुवंशी द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। जबकि उक्त दोनो कर्मचारियों द्वारा इस सम्मान को खण्डशिक्षा अधिकरी रघुवंशी का कुशल मार्गदर्शन बताया गया।