Let’s travel together.

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत की पहल से बम्होरी में तीन दिन से जारी आंदोलन समाप्त, बाजार पुनः खुला

0 183

बम्होरी सिलवानी रायसेन। कस्बा बम्होरी में डॉक्टर की नियुक्ति को लेकर लगातार तीन दिनों से चल रहा बाजार बंद एवं धरना-प्रदर्शन अब समाप्त हो गया है। यह संभव हो सका पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूतकी सक्रिय पहल और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से हुई प्रभावी चर्चा के बाद नागरिकों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर बाजार खोल लिए हे।

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने आंदोलन की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर डॉक्टर सहित 12 आवश्यक स्टाफ की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित कराई। अधिकारियों से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद धरना-प्रदर्शन को समाप्त किया गया।
धरना समाप्त होने के पश्चात पूर्व मंत्री स्वयं कस्बा बम्होरी के बाजार पहुंचे और नागरिकों व व्यापारियों से संवाद कर अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलने का आग्रह किया। उनके प्रयासों से बाजार पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गया।

तीन दिनों से बंद पड़े बाजार के खुलते ही कस्बे में सामान्य जनजीवन बहाल हो गया। नागरिकों ने राहत की सांस ली और पूर्व मंत्री की इस त्वरित व संवेदनशील पहल की सराहना की।
पूर्व मंत्री की इस पहल से कस्बा बम्होरी एवं क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता की लहर है। नागरिकों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811