Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 27 करोड के कार्यो का लोकार्पण

0 28

गौरव दिवस के अवसर पर सतना को मिली तीन परियोजनाओं की सौगात

सतना। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सतना गौरव दिवस के चौथे आयोजन के अवसर पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 27 करोड रूपये लागत की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण कर सतना शहर को सौगात दी।

उन्होंने शनिवार को सतना प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट के पीछे धवारी क्षेत्र में नवनिर्मित व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र भवन का विधिवत लोकार्पण किया। लगभग 8 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र को स्थानीय युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसमें 250 प्रशिक्षणार्थी आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने भवन का निरीक्षण किया।

उप मुख्यमंत्री ने सतना शहर के भुंजवा मोहल्ले में 9 करोड 88 लाख रूपये लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हाल) तथा स्मार्ट सिटी से 8 करोड 66 लाख रूपये की लागत से नारायण तालाब के पुर्ननिर्माण एवं सौदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, नगर निगम आयुक्त शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कमिश्नर सत्यम मिश्रा, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811