Let’s travel together.

राजगढ पुलिस की अवैध शराब विक्रय पर कारवाही, 237 पेटी बीयर की जप्त

0 156

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

पुलिस अधीक्षक धार  मयंक अवस्थी द्वारा आगामी बसंत उत्सव को शांति पूर्ण सम्पन्न करने हेतु जिला धार में अवैध गतिविधी एवं अवैध शराब विक्रय करने वाले पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने व कडी से कडी कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया हैं । इस हेतु पुलिस अधीक्षक धार  मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती बेला पारूलकर के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर  विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में अवैध गतिविधीयों पर रोक लगाने हेतु एक टीम का गठन की गई।

टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि कालु पिता वालचंद बबेरिया निवासी ग्राम सेमलिया का अपने घर में अवैध बीयर रखे हुये हैं, जो अवैध बीयर का विक्रय करने जाने वाला हैं, सूचना पर थाने से सउनि सुनिल राजपूत, प्रआर विपिन कटारा, आरक्षक अमित बामनिया, आरक्षक नरेश मेडा, आरक्षक ‍ रितेश मेडा रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पंहुचे जंहा आरोपी कालु बबेरिया घर पर नहीं मिला पंचानों के समक्ष आरोपी के घर की तलाश करते आरोपी के घर के गलियारे में 237 पेटी माउंट बीयर की रखी मिली, उक्त अवैध बीयर समक्ष पंचान 237 पेटी माउंट बीयर कुल 2844 बल्क लीटर किमती 654120/- रू की जप्त कर की गयी । आरोपी फरार होने से आरोपी की तलाश की जा रही हैं ।
उक्त शराब थाने लाकर अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी कालु बबेरिया की तलाश की जा रही हैं तथा शराब के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।

उक्त कार्यवाही में सउनि सुनिल राजपूत, प्रआर विपिन कटारा, आरक्षक अमित बामनिया, आरक्षक नरेश मेडा, आरक्षक ‍ रितेश मेडा की सराहनीय भुमिका रही है पुलिस अधीक्षक  मयंक अवस्थी ने उचित ईनाम की घोषणा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |     महिला समूह की दीदियों ने लगाया दो दिवसीय होली मेला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811