अनुराग शर्मा
सीहोर। अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिसे लेकर सीहोर रेलवे पुलिस और जीआरपी-आरपीएफ पुलिस बल सीहोर रेलवे स्टेशन पर तैनात हो गया। हर आने जाने वाले संदिग्ध की जांच की गई। दर असल सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसे देखते हुए सीहोर रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफार्म तक कड़ा पहरासीहोर में प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। साथ ही स्टेशन परिसर पर भी जांच अभियान चलता रहा। हालांकि किसी भी प्रकार के विरोध की कोई जानकारी सामने नहीं आई। ज्ञात है कि रेलवे पुलिस ने मगलवार को प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर फ्लैग मार्च भी किया था।