सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
आने वाले त्योहारों के मद्देनजर गैरतगंज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना था।

मुख्य मार्गों से गुजरे इस फ्लैग मार्च में एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव और थाना प्रभारी डीपी लोहिया सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। अधिकारियों ने लोगों से त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने कानून व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया है। साथ ही, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से शांति और सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है।