Let’s travel together.

जंगल में लगी ज्ञान की पाठशाला‘मैं भी बाघ’ थीम पर आयोजित अनुभूति ईको कैम्प में 125 विद्यार्थियों ने लिया वन-वन्यजीव संरक्षण का संकल्प

0 99

 तारकेश्वर शर्मा सियारमऊ रायसेन 

जब जंगल बोलते हैं और बच्चे सुनते हैं, तब जन्म लेती है पर्यावरण चेतना। कुछ ऐसा ही प्रेरणादायी दृश्य मंगलवार को वन सुरक्षा कैम्प सियरमऊ में देखने को मिला, जहाँ वनमंडल रायसेन (सामान्य) के अंतर्गत पूर्व सिलवानी वन परिक्षेत्र में ‘मैं भी बाघ’ थीम पर आधारित अनुभूति ईको कैम्प का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वनमण्डलाधिकारी (सामान्य) रायसेन श्रीमती प्रतिभा शुक्ला द्वारा किया गया। शुभारंभ के साथ ही सियरमऊ का वन क्षेत्र बच्चों के लिए खुली किताब बन गया, जिसमें प्रकृति ने स्वयं अपने रहस्य उजागर किए।
वनमण्डलाधिकारी श्रीमती शुक्ला ने स्वयं 125 छात्र-छात्राओं के साथ वन भ्रमण कराते हुए जंगल को कक्षा और पेड़ों को गुरु के रूप में परिचित कराया। बच्चों को बताया गया कि वन विभाग किस प्रकार वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन और वन-वर्धन के लिए सतत और वैज्ञानिक प्रयास करता है।

वन और वन्यजीव: धरती की साँस
वन भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को समझाया गया कि वन और वन्यजीव केवल प्राकृतिक संपदा नहीं, बल्कि मानव जीवन की साँस हैं।वनों से ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का संतुलन बना रहता हैबादलों का संघनन कर वर्षा को आमंत्रित करते हैं
नदियों को देते हैं स्वच्छ जल की जीवनधारा
भौतिक, रासायनिक और ध्वनि प्रदूषण पर रखते हैं नियंत्रण
साथ ही बच्चों को लघु वनोपज, ग्रामीण आजीविका में वनों की भूमिका तथा वनाग्नि से होने वाली अपूरणीय क्षति के प्रति भी जागरूक किया गया।
बाघ की धारियों से पहचान, जंगल की कहानी
पूर्व सिलवानी रेंजर श्री मिश्रा ने बच्चों को राष्ट्रीय पशु बाघ, राष्ट्रीय पक्षी मोर और राष्ट्रीय वृक्ष बरगद की विशेषताओं से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बाघ की काली धारियाँ, चेहरे के निशान और पगचिन्ह अलग-अलग होते हैं, जो उसकी पहचान बनते हैं।
सांपों से जुड़ी रोचक जानकारियों ने बच्चों की जिज्ञासा को और गहरा कर दिया।
प्रतियोगिताओं में चमकी पर्यावरण चेतना
अनुभूति ईको कैम्प के अंतर्गत चित्रकला, प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने पर्यावरण के प्रति अपनी सोच को रंग, शब्द और ज्ञान में ढाला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, रेंजर श्री मिश्रा, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
आर्यन साहू – शा. उ. मा. विद्यालय सियरमऊ
दीपेश जगते – सरस्वती शिशु मंदिर सियरमऊ
संयम जैन – शा. उ. मा. विद्यालय सियरमऊ
चित्रकला प्रतियोगिता
कु. दिव्यांशी शुक्ला
कु. साधना विश्वकर्मा
कु. लक्ष्मी आदिवासी
(शा. उ. मा. विद्यालय सियरमऊ)
निबंध प्रतियोगिता
नमन पुर्ते – सरस्वती शिशु मंदिर सियरमऊ
कु. साधना विश्वकर्मा
कु. लक्ष्मी आदिवासी

पत्रकारों का सम्मान: हरित चेतना के संवाहक वन विभाग द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए क्षेत्र के पत्रकारों को “टाइगर स्टेट एमपी” स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मानित पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार श्री राम सेन, विजय जैन, गजेंद्र गुप्ता, फैजुल्ला खान, रकीब खान, मनोज शुक्ला, आशीष सैनी, शिवम नामदेव, कृष्णकांत सोनी, तारकेश्वर शर्मा शामिल रहे।
सहयोग से सशक्त बना आयोजन
कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री सर्वेश खरे, जनपद सदस्य विनोद शाह, सरपंच प्रतिनिधि मनोहर रजक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, में श्रीमती रानी ठाकुर, अरुणा साहू, महेंद्र धुर्वे प्रदीप विश्वकर्मा आदि विद्यालय स्टाफ, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी में रायसेन श्रीमती प्रतिभा शुक्ला सिलवानी आदर्श मिश्रा , राम मनोहर खरे, रामशरण सिंह, रामदास सोनी, आत्माराम मेंना,शरद यादव,हरेंद्र सिंह, दल, मुकेश प्रजापति, सौरभ साहू, सहित समस्त स्टाफ एवं जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
अंत में रामशरण सिंह सियरमऊ द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811