Let’s travel together.

वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम माहेश्वरी श्री परमेश्वरीबाई खत्री साहित्य कला रत्न सम्मान से अलंकृत

0 32

भोपाल । वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम माहेश्वरी को स्वर्गीय श्री परमेश्वरी बाई खत्री स्मृति साहित्य कला रत्न गद्य सम्मान से अलंकृत किया गया है।

भोपाल स्थित मानस भवन के सभागार में अखिल भारतीय कला मंदिर संस्था द्वारा विगत दिवस संपन्न संस्था के 75 वें सम्मेलन में माहेश्वरी को उनकी कृति ‘ भक्ति सिद्धि और राम’ के लिए उन्हें इस सम्मान से अलंकृत किया गया है।
अर्चना प्रकाशन न्यास भोपाल द्वारा प्रकाशित इस कृति में
श्रीमद्भगवत गीता में भक्ति, मानस में भक्ति, श्रीमद्भागवत में भक्ति , पुराणों और ग्रंथों में वर्णित सिद्धियां तथा भगवान श्रीराम की लीलाओं की सरल शब्दों में व्याख्या की गई है। उल्लेखनीय है कि लेखक की यह चौथी पुस्तक है। इसके पूर्व उनकी पर्यावरण और जैव विविधता दो संस्करण तथा मानव जीवन और ध्यान पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं। सामाजिक, आध्यात्मिक कार्यों तथा साहित्य लेखन के लिए लेखक को पूर्व में भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811