सी के पारे रायसेन
-जिला कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा द्वारा गर्मी मौसम के शुरूआत से पहले ही ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पेयजल आपूर्ति एवं संबंधित समस्याओं को लेकर जलजीवन मिशन योजना अंतर्गत नल-जल योजनाओं का जायजा लेने पहुंचे रहे हैं। परंतु ग्राम पंचायत नकतरा सहित अनेकों ग्राम पंचायतों में नल जल योजना के ठेकेदार अधूरा काम छोड़ गायब है। ग्राम वासियों को कहना है कि कलेक्टर साहब ग्राम पंचायत नकतरा में आकर नल जल योजना को देखें ताकि उनको हकीकत मालूम हो सके, किस प्रकार विभागीय अधिकारियों द्वारा एवं संबंध ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।जल जीवन मिशन ग्रामीण (JJM) भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे 15 अगस्त 2019 को शुरू किया गया था, जिसका लक्ष्य 2024 तक हर ग्रामीण घर तक सुरक्षित और पर्याप्त नल का पानी पहुँचाना है, जिससे ग्रामीण समुदायों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार हो सके, और महिलाओं के श्रम को कम किया जा सके; यह मिशन जल संरक्षण, पुनर्भरण और प्रबंधन पर भी जोर देता है, और अब तक देश के अधिकांश ग्रामीण घरों में नल से जल पहुँच चुका है परन्तु जनपद पंचायत सांची अंतर्गत अधिकतर
गांव के अधिकांश घरों में अभी तक पानी के लिए नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं, और पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। इसके परिणामस्वरूप, जल आपूर्ति कभी भी सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सकी।