Let’s travel together.

सेवा भारती ने तीन संस्कार केंद्र सहित सेवा बस्ती में मनाया मकर संक्रांति का पर्व

0 21

– बच्चों और उपस्थितजनों को तिल-गुड़ के लड्डू एवं खिचड़ी का वितरण किया गया

– मकर संक्रांति के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर चर्चा की गई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी में सेवा भारती द्वारा मकर संक्रांति का पावन पर्व सेवा भाव के साथ मनाया गया। नगर के मनियर, लुधावली, पुरानी शिवपुरी तीन संस्कार केंद्र सहित करौदी सेवा बस्ती में मकर संक्राति के मौके पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और स्थानीय नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी रही।
त्यौहार की परंपरा का निर्वाह करते हुए सभी केंद्रों पर बच्चों और उपस्थित जनों को तिल-गुड़ के लड्डू एवं खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर मकर संक्रांति के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिनमें मुख्य रूप से अर्जुन सिंह दांगी (विभाग समन्वयक), ओम जी बंसल (जिला अध्यक्ष), उत्तम सिंह कुशवाहा (जिला उपाध्यक्ष), महिम भारद्वाज (जिला सचिव)
नरेंद्र गुप्ता (नगर सचिव), श्रीमती शर्मिला बंसल (सिलाई केंद्र प्रभारी), गुरु शरण सिंह रंधावा (नगर सेवा प्रमुख) इनके साथ ही क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक भी सेवा कार्य में सहभागी बने। जबकि करौदी सेवा बस्ती में सेवा भारती शिवपुरी द्वारा सेवा कार्य के तहत खिचड़ी और लड्डू का वितरण किया गया। इस मौके पर शैलेश विरमानी (नगर अध्यक्ष), नरेंद्र गुप्ता (नगर सचिव), गोविंद बंसल (जिला समिति उपाध्यक्ष, हरज्ञान प्रजापति (जिला सेवा प्रमुख), मुस्कान रजक (केंद्र प्रमुख) मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811