Let’s travel together.

कांग्रेस ने इंदौर घटना, गैरतगंज की पेयजल व्यवस्था व सिविल अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर सौंपे तीन ज्ञापन

0 73

– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में विधायक देवेंद्र पटेल रहे मौजूद, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिए गए ज्ञापन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गैरतगंज ने बैठक आयोजित कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक देवेंद्र पटेल के निर्देशन में इंदौर की भागीरथपुरा घटना, गैरतगंज की पेयजल व्यवस्था तथा शासकीय सिविल अस्पताल गैरतगंज की अव्यवस्था के मुद्दों पर मुख्यमंत्री के नाम 3 ज्ञापन एसडीएम को सौंपे तथा विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव राय (अधिवक्ता) के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर विरोध प्रदर्शन किया। तीन अलग-अलग ज्ञापन एसडीएम सरोज अग्निवंशी को सौंपे गए। ये ज्ञापन इंदौर की भागीरथपुरा घटना, गैरतगंज की दूषित पेयजल व्यवस्था तथा शासकीय सिविल अस्पताल गैरतगंज की अव्यवस्थाओं से संबंधित रहे।

इंदौर घटना पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल वितरण से हुई 20 से अधिक लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। पार्टी ने मांग की कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार आठ वर्षों से स्वच्छता का खिताब पाने वाले महानगर में ऐसी घटना शासन-प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

गैरतगंज में पेयजल आपूर्ति पर चिंता

दूसरे ज्ञापन में नगर परिषद गैरतगंज की पेयजल आपूर्ति पर सवाल उठाए गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि घरों में गंदा व दूषित पानी पहुंच रहा है और स्थानीय प्रशासन इस पर मौन है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो गैरतगंज में भी इंदौर जैसी घटना की पुनरावृत्ति से इंकार नहीं किया जा सकता।

सिविल अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर विरोध

तीसरे ज्ञापन में शासकीय चिकित्सालय गैरतगंज में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की भारी कमी तथा लापरवाही के चलते नवजात शिशु की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का मामला उठाया गया। कांग्रेस ने मांग की कि अस्पताल में शीघ्र चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए तथा नवजात की मृत्यु के लिए जिम्मेदार दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता आंनद पटेल, शाहिद अंसारी, संजीव प्रकाश श्रीवास्तव, देवेन्द्र पटेल क़स्बा, खेमचंद चौरसिया, नेमीचंद सतोरिया, मोहन लाल जाटव, मेवाराम कुशवाहा , राजदीप जैन, शाहिद बिच्छू बीड़ी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811