Let’s travel together.

पुलिस के निर्देशों को ढाबा मालिक करते दरकिनार,आये दिन ढाबों पर होती गुंडागर्दी

0 16

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

सांची थाना क्षेत्र में विदिशा के लोगों द्वारा विदिशा रोड पर बडी संख्या में छोटे बडे होटल ढाबों का कारोबार शुरू कर दिया है इन होटलों ढाबों पर आये दिन गुण्डागर्दी लडाई झगड़े होते रहते है जिससे इस स्थल की शांति को खतरा बढ़ रहा है ।
जानकारी के अनुसार इन दिनों जिले मे जिलापुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने कमान संभाली एवं सांची थाने की कमान जेपी त्रिपाठी को सौपी गई है तबसे ही अपराधियों मे खौफ बढ गया है तथा अनैतिक गतिविधियों पर भी लगाम कस चुकी हैं हालांकि थाना क्षैत्रान्तर्गत विदिशा रोड पर विदिशा के व्यापारियों द्वारा अनेक होटल ढाबे खोल डाले हैं तथा इन होटल ढाबे देर रात तक खुले रहने से विदिशा के ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे आये दिन ढाबों एवं ग्राहकों के बीच विवाद सुनने को मिल जाते है तथा कुछ तो आपस मे सुलह करते है तो कुछ मामले पुलिस तक पहुंच जाते है जिससे पुलिस को शांति बनाए रखने में मशक्कत करनी पड़ती है।

हालांकि अनेक बार पुलिस द्वारा ढाबे होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके है कि ढाबे देर रात तक न खोले जाये परन्तु अपनी ऊंची मजबूत पकड़ के चलते संचालक पुलिस के निर्देश को भी दरकिनार कर देते है तथा रात मे लोग ढाबों पर खुले आम शराब का सेवन करने की बात भी सामने आती हैं ऐसा ही मामला बीती रात अग्रवाल रेश्टोरेंट पर विदिशा के ही दो लोगों द्वारा रेश्टोरेंट कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट हंगामा किया गया तब फरियादी आयुष प्रजापति पिता अनिल प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी राघव जी कालोनी थाना कोतवाली ने शिकायत दर्ज कराई कि विदिशा के ही पट्टू जाट एवं उनके साथी ने खाना परोसने को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढा की कर्मचारियों के बाद जमकर मारपीट हुई ।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही हैं ।तब सांची जैसे शांति स्थल पर ढाबा संचालकों एवं बाहरी लोगों द्वारा अशांति का माहौल बन रहा है पुलिस प्रशासन को इस स्थल की शांति बनाए रखने के लिए नगर भर मे चल रही होटलों लाजो ढाबों के बंद होने के समय सुनिश्चित करना ह़ोगे जिससे इस स्थल पर शांति रह सके ।हालांकि इससे पहले भी अनेक विवाद के मामले घटित हो चुके है जो नगर भर मे चर्चित होते रहे है ।इसके साथ ही पुलिस को भी इन संचालकों के साथ सख्त होने की जरूरत हो रही हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811