इंदौर में दूषित पानी से 17 लोगों की मौत से नाराज हे युवक कांग्रेस
रायसेन। इंदौर दूषित जल से 17मौतों के मामले से आक्रोशित रायसेन में युवक कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया।युवक कांग्रेस के सांची ब्लॉक अध्यक्ष शिवम् ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। सागर तिराहे पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घण्टा बजकर कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।

इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर कांग्रेसियो को रोका। इस दौरान कैलाश विजय वर्गीय के जलते पुतले को लेकर पुलिस और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छीना छपटी भी हुई।फायर ब्रिर्गेड से पानी की बौछार से ठंड में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता ओर पुलिस कर्मी भीग गए।

युकां नेताओ का आरोप बीजेपी सरकार में लोगो को पानी पीने के लिए नही प्रदर्शन रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था हे। मोके पर भारी पुलिस बल ने पुतले को पूरा जलने से रोका।