Let’s travel together.

ज्योतिरादित्य के बेटे से शादी के बारे में पूछा- लेकिन बड़ी चतुराई से टाल गए उत्तर

0 104

-शिवपुरी में एक युवा संवाद कार्यक्रम में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया

– महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि शादी एक ऐसा निर्णय जो हमें सोच समझकर लेना चाहिए, शादी पूरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय है, जल्द बाजी में शादी न करें

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया को शादी के लिए चाहिए और वक्त चाहिएल। अपने शिवपुरी दौरे के दौरान एक संवाद कार्यक्रम में यह बात महाआर्यमन सिंधिया ने कही। शिवपुरी में एक युवा संवाद कार्यक्रम में एक प्रश्न के जवाब में महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि शादी एक ऐसा निर्णय जो हमें सोच समझकर लेना चाहिए, शादी पूरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय है। जल्द बाजी में शादी न करें। महाआर्यमन सिंधिया के इस बयान से पहले केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने बेटे की शादी को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर पूर्व में एक वायरल वीडियो में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि उनके बेटे भी लगभग 30 साल के हो चुके हैं। यह वीडियो उस समय का है जब ज्योतिरादित्य को उनका एक समर्थक अपने बेटे की शादी का कार्ड देने के लिए गया हुआ था।

छात्रों व खिलाड़ियों के साथ संवाद भी हुआ –

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एमपीसीए के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया के शिवपुरी दौरे पर रहे। एमपीसीए अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला शिवपुरी आगमन है। शिवपुरी में उनका रोड शो हुआ। इसके अलावा छात्रों व खिलाड़ियों के साथ संवाद भी हुआ। शिवपुरी में युवा सम्मेलन में महाआर्यमन सिंधिया ने युवाओं से संवाद किया और व्यक्तिगत विषयों पर भी खुलकर बात की। शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जीवन का अहम निर्णय है, जिसे सोच-समझकर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवनसाथी एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम होता है, इसलिए फिलहाल वे इस फैसले के लिए समय चाहते हैं।

रोजगार को लेकर बोले- मेरे पिता इस पर काम कर रहे हैं-

शिवपुरी में पत्रकारों ने जब महाआर्यमन सिंधिया से पूछा कि आप युवाओं से संवाद कर रहे हैं लेकिन इस क्षेत्र में रोजगार की कमी है। रोजगार न होने से क्षेत्र का युवा यहां से पलायन कर रहा है। इस पर महाआर्यमन ने कहा कि उनके पिता इस मामले में काम कर रहे हैं। कुछ कंपनियों से बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में नई इंडस्ट्रीज और पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811