सी एल गौर रायसेन
थाना कोतवाली परिसर में संचालित महिला थाना पुलिस द्वारा सोमवार को बाजार एवं मेला स्थल का जायजा लिया गया इस दौरान बाहर से आने वाले लोगों से चर्चा कर उनके बारे में पूरी जानकारी एवं उन्हें सतर्कता बरतने के लिए समझाइस दी गई। इस दौरान महिला थाना पुलिस द्वारा लोगों से जानकारी लेकर उनके आधार कार्ड देखकर मिलान भी किया एवं उनके पते के बारे में विस्तार से जानकारी तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं इस बारे में भी उनसे चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान महिला थाना पुलिस की प्रभारी निशा अहिरवार एवं उनके स्टाफ कर्मचारियों ने बाजार में घूम कर दुकानों का भी भ्रमण किया एवं आने जाने वाले लोगों को चर्चा कर समझाइस दी गई वहीं दूसरी ओर रामलीला मेला स्थल का जायजा भी लिया गया वहां दुकानदारों एवं वहां आने वाले बाहरी लोगों से भी चर्चा कर उनके पूरे परिवार पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उन्हें सतर्कता से रहने के लिए कहा गया । इस दौरान लोगों ने भी बेझिझक होकर पुलिसकर्मियों से चर्चा कर अपनी पूरी जानकारी विस्तार के साथ पुलिस को बताई। नगर के नागरिकों ने भी इस कर के लिए महिला थाना पुलिस की कर प्रणाली की सरैना की और कहा कि इसी तरह से पुलिस को बस्ती में घूम कर बाहरी लोगों की निगरानी कर उनसे वास्तविक जानकारी लेना चाहिए जिससे कि कोई अपराधी घटनाएं घटित न हो सके। इस तरह की सक्रिय पहल के लिए लोगों ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता की कुशल कार्य शैली की सराहना की है।