Let’s travel together.

विभिन्न स्थानों पर हुए हिंदु सम्मेलन, सामाजिक एकजुटता, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक संरक्षण पर जोर

0 59

– संपूर्ण मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया

– हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं ने हिंदू एकता पर बल दिया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में विराट हिंदू सम्मेलन को आयोजन भी किया जा रहा है। रविवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविवार को शिवपुरी नगर में राधाकृष्ण मंदिर झांसी रोड पर तारकेश्वरी एवं काली माई बस्ती का भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को विशेष रूप से महामंडलेश्वर श्री नीलमणि दास जी महाराज, श्रीमती योगिता झोंपे (विभाग संयोजिका, मातृशक्ति विश्व हिंदू परिषद) तथा राजेश गोयल (जिला संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सम्मेलन में हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ, जिससे उपस्थित जनसमुदाय में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार हुआ।

इसके अलावा जिले के बदरवास खंड पिरोंठ मंडल में आयोजित हुए विराट हिंदू सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संगठन मंत्री देशराज ने विषय रखा। सम्मेलन हिन्दू समाज के उत्साह से परिपूर्ण रहा, ग्रामवासियों ने पंच परिवर्तन के विषयों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसी तरह रविवार को बैराड़ खंड के ककरौआ व गोवर्धन मंडल पर हिंदु सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद शिवपुरी विभाग के विभाग संगठन मंत्री राजेंद्र (राजा ) सिसोदिया और क्षेत्रीय संतजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इन हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं ने हिंदू एकता पर बल दिया। सम्मेलन में समाज की सामूहिक शक्ति के प्रकटीकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन के दौरान धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा की गई, जिससे उपस्थित लोगों में जागरूकता का भाव देखने को मिला। आयोजन स्थल को भगवा ध्वजों और बैनरों से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |     असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरूद्ध विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान- 17 पर कार्यवाही     |     एफसीआई गोदाम से धान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811