Let’s travel together.

खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भोपाल की 20 शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई

0 101

– वरिष्ठ अभिनेत्री मीनू सिंह ने कलाकारों को किया सम्मानित

भोपाल। खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भोपाल के फिल्मकारों द्वारा निर्मित 20 शॉर्ट फिल्मों एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर फेस्टिवल में शामिल हुए निर्देशक एवं कलाकारों को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि अपरिहार्य कारणों से जो कलाकार एवं निर्देशक फेस्टिवल में उपस्थित नहीं हो सके, उनके लिए आयोजक राजा बुंदेला जी द्वारा प्रमाणपत्र भेजे गए, जिनका वितरण भोपाल की वरिष्ठ अभिनेत्री मीनू सिंह द्वारा किया गया।

सम्मानित किए गए कलाकारों में शॉर्ट फिल्म “रिश्तों की अहमियत” के निर्देशक नरेंद्र साहू एवं कलाकार सोनिया खूबचंदानी, महेंद्र सिंह तोमर, ठाकुर लाल राजपूत  बंटी बैरागी शॉर्ट फिल्म “खामोशी” के निर्देशक राजेश गढ़वाल एवं अभिनेत्री गुंजन लोधी, तथा शॉर्ट फिल्म “प्यार किस तरह का” की अभिनेत्री मंजू रायकवार सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

इस अवसर पर प्रतिभा सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती विद्या सोन्हिया, खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के मध्य प्रदेश प्रभारी सुनील सोन्हिया, सिनेमेटोग्राफर अंकित मैथिल,  निर्देशक शकील चांद भाई एवं  विवेक मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से भोपाल के उभरते फिल्मकारों और कलाकारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली, जिसे सभी ने सराहा।
भोपाल की निम्न शॉर्ट फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग
जामगढ़ – श्री कृष्ण की ससुराल, खामोशी, रिश्तों की अहमियत, दैत्य, कोई देख रहा है, मुक्ति, अहसास, गुआ वा द मॉब  लीचिंग, लुटेरी दुल्हन, देवी, दोस्ताना एक सबक, मुस्कान, रे इंकलाबी, एक कदम, सिग्नेचर, शौर्य, जज, कर्त्तव्य, धुंध पालेश्वर एवं प्यार किस तरह का

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक पेड़ माँ के नाम करेला माता मंदिर परिसर में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल ने किया पौधरोपण     |     नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास      |     रायसेन में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका     |     मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811