Let’s travel together.

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों ने दिया नहर के लिए आवेदन

0 112

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

ग्राम दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दीवानगंज आगमन पर दीवानगंज क्षेत्र के किसानों ने पैर पड़कर दीवानगंज में नहर लाने के लिए आवेदन दिया। दीवानगंज क्षेत्र में छोटी नहर या बारा देने की मांग की। क्योंकि दीवानगंज के किसानों ने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक अनेकों बार आवेदन दिए। जिसके फलस्वरूप नहर निर्माण हुआ। मगर यह नहर दीवानगंज के लिए आई थी और दीवानगंज के किसान ही वंचित रह गए। दीवानगंज के आसपास क्षेत्र में नहर का पानी आने लगा मगर दीवानगंज, देहरी बालमपुर ,महुआ खेड़ा, ग़ीडगढ़ के किसान इस नहर के पानी के लिए आज भी मोहताज रहे गए। दीवानगंज के किसानों ने कई बार मुख्यमंत्री, अफसरों, मंत्रियों को आवेदन दिए हैं हर बार आश्वासन दिया जाता है। कि दीवानगंज के किसानों के लिए नहर का निर्माण कराया जाएगा। मगर यह निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। नहर का पानी आसपास क्षेत्र के किसानों को मिलने लगा लेकिन दीवानगंज ,बरजोरपुर देहरी ,जमुनिया, अंबाडी, सेमरा ,महुआ खेड़ा, गीदगढ़ के किसान अभी भी पानी से वंचित हैं इस कारण इन गांव के किसानों की हालत बहुत दयनीय है। नहर नहीं आने के कारण कई किसान अपनी जमीनों को बेच रहे हैं। किसानों की मांग है की बड़ी नहर से इन किसानों को छोटी नहर या बरा से जोड़ा जाए। जिससे इन गांव के किसानों का जीवन स्तर सुधर सके। मांग करने वालों में दशरथ विश्वकर्मा,मुकेश नायक ,राकेश कुशवाहा,बादाम सिंह विश्वकर्मा, अमर सिंह मीणा, जसवंत मीणा, निरन सिंह मीणा, मोहन सिंह मीणा सहित कई किसान मौजूद थे। किसानों ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी कह रहे हैं कि किसानों की आमदनी दुगनी हो जाएगी क्या इस तरह से किसानों की आमदनी दुगनी होगी। दीवानगंज के नाम से आई नहर दीवानगंज के आसपास क्षेत्र के आसपास आ गई और दीवानगंज के किसान वंचित रह गया। यह तो वही कहावत हो गई कि दीया तले अंधेरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811