Let’s travel together.

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की पहल पर अडानी पावर प्लांट में मजदूरों की हड़ताल का सफल समाधान

0 126

– कंपनी प्रबंधन ने मजदूरों की जायज मांगों पर सहमति जताई

सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की सक्रिय पहल और जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से अडानी पावर प्लांट, रायखेड़ा (तिल्दा) में चल रही मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का सफलतापूर्वक समाधान हो गया है। कंपनी प्रबंधन ने हड़ताली मजदूरों की जायज मांगों को स्वीकार करते हुए सहमति जताई है, जिससे प्लांट में सामान्य संचालन बहाल हो गया।
यह उपलब्धि जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्री राजेंद्र पप्पू बंजारे एवं रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन के संयुक्त नेतृत्व में सौंपी गई अल्टीमेटम ज्ञापन की है। पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, श्री गिरीश देवांगन, श्रीमती अनीता शर्मा, श्री प्रमोद दुबे, श्री पंकज शर्मा, श्री ऊधो वर्मा एवं श्री जयंत साहू सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में यह ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया था।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया था कि लगभग 1600 स्थानीय मजदूर 8 दिसंबर 2025 से अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। कंपनी प्रबंधन द्वारा मांगों को अनदेखा कर बाहरी मजदूरों को लाने से स्थानीय रोजगार प्रभावित हो रहा था। कांग्रेस की मांग थी कि कंपनी हड़ताली मजदूरों से तत्काल वार्ता कर मांगें स्वीकार करे, बाहरी मजदूरों को हटाए एवं स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दे। इसके बाद
जिला प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप एवं कांग्रेस की दबावपूर्ण भूमिका से कंपनी प्रबंधन ने मजदूर यूनियन के साथ वार्ता की और सभी जायज मांगों पर सहमति व्यक्त की। इससे स्थानीय मजदूरों के अधिकार सुरक्षित हुए तथा छत्तीसगढ़ में स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिला।
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण इस सफलता पर मजदूरों एवं स्थानीय जनता को बधाई देती है तथा जिला प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त करती है कि उन्होंने शीघ्र एवं न्यायोचित कार्रवाई की। जिला कांग्रेस कमेटी मजदूरों एवं स्थानीय हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811