Let’s travel together.

सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल की 50 वी वर्षगांठ के मौके पर यहाँ पूर्व छात्रों का सम्मेलन,देश- विदेश से आए पूर्व छात्र

0 331

विजय सिंह राठौर रायसेन 

आज के दौर में कई बच्चे स्कूल को बंक कर पढ़ाई से कतराते है.. ऐसे बच्चों को यह खबर जरूर देखनी चाहिए.. जिन्हें स्कूल जाने में दिक्कत होती हैं। रायसेन के निजी स्कूल सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल की 50 वी वर्षगांठ के मौके पर यहाँ पूर्व छात्रों का सम्मेलन हुआ..कोई डॉक्टर तो कोई बैंकर तो कोई सरकारी नोकरी में अपने जीवन में व्यस्त हो चुके इस स्कूल के पूर्व छात्र जब यू अचानक मिले तो माहौल भावुक हो गया। जिंदगी की सफलता पर पहुँच चुके यह छात्र अब भी जीवन के सबसे अच्छे दिन स्कूल लाइफ को याद कर भावुक हो जाते है। इन पूर्व छात्रो ने स्कूल के इस आयोजन को सराहते हुए कहा कि आज जब कई सालों बाद हम लोगों ने अपने स्कूल में कदम रखा तो बचपन की यादें ताजे हो गई। दिन भर चले इस आयोजन में पूर्व छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया और सालों बाद बिछड़ चुके अपने स्कूल के दोस्तो के साथ अपने स्कूल के दिनों को याद किया ।

रायसेन ने निकलकर इंदौर में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रही डॉ अमिता ने इस मौके पर अपने स्कूल के दिनों को याद कर इस आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। वे 26 साल बाद इस आयोजन में शामिल होने इंदौर से रायसेन आई हुई थी। इसी तरह राजधानी दिल्ली में निजी बैंक में बड़े पद पर कार्यरत सजंय ठाकुर ने भी अपने स्कूल के दिनों को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने आज के दौर में बच्चों को संदेश दिया कि जीवन मे सफलता की पहली सीढ़ी आपका स्कूल ही होता और जीवन मे केवल स्कूल में बिताए दिन ही आपको उम्र भर याद रहते हैं। इसलिए सभी बच्चे स्कूल के इन दिनों का भरपुर आनंद उठाये।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811