Let’s travel together.

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

0 502

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

सरदारपुर में बदनावर मार्ग पर सीमेंट फैक्ट्री के सामने शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल सरदारपुर ले जाया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक सरदारपुर में बदनावर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक क्रमांक एमपी 11 एमपी 4530 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान ग्राम बिछिया निवासी तेजा पिता मुकेश उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई हैं सरदारपुर सिविल हॉस्पिटल से मोके पर पहुची एम्बुलेंस से मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल सरदारपुर लाया गया हैं। जहां रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई।वही हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में सरदारपुर थाना पुलिस टीम जुट गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811