Let’s travel together.

गोहरगंज पुलिस द्वारा चलाया गया यातायात जन जागरूकता अभियान

0 158

गोहरगंज/रायसेन। रायसेन जिले में अपने कुशल नेतृत्व एवं बेहतर कार्य प्रणाली के लिए पहचाने जाने वाले रायसेन पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना द्वारा इन दिनों रायसेन जिले में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम स्वयं मैदान में उतर कर आम लोगों को जन जागरूक कर रहे हैं तथा प्रत्येक थाना स्तर पर चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आम नागरिक सड़क सुरक्षा यातायात नियमों तथा इनसे होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सजग हो सके इस अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि लोग जन जागरूक रहें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके ।


इसी क्रम में नेशनल हाईवे 45 मार्ग कस्बा गोहरगंज थाने के सामने तथा आसपास के क्षेत्रों में गोहरगंज थाना प्रभारी आर के चौधरी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में, सड़क सुरक्षा ,हेलमेट, नशे में वाहन ना चलाना , तेज रफ्तार वाहन ना चलाना, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत इत्यादि अन्य यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां आम जनों को दी गई तथा आम नागरिकों से अपेक्षा की गई कि वह है इन जानकारियों को अपने आस-पड़ोस तथा अपने परिचितों से सांझा करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके तथा आम नागरिक यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सकें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811