रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
औद्योगिक नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती मनाई गई। गुरूवार को नगर के सभी बूथो पर पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म जयंती पर विभिन्न आयोजन किया गया। भाजपा मण्डल महामंत्री अमित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर मण्डल में विधायक सुरेन्द्र पटवा व मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर मे प्रदेश संगठन के आहवान पर नगर के सभी बूथो पर पूूर्व प्रधानमंत्री की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही सभी बूथो पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, जिला महामंत्री दीपेन्द्र पाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविन्द्र जैन, प्रेम शंकर साहू, जिला मंत्री प्रार्थना चौहान, पूजा मिश्रा, मण्डल महामंत्री राजेश भवरे, रेखा पाल, अमरसिंह पाल, नपा पार्षद शुभम राजपूत, निर्मला राजपूत, पंचम अहिरवार, दौलत इक्के,विनोद चौकसे, घनष्याम गोस्वामी, सहित अन्य पदाधिकारीयो ने जाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रदासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेय अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान ऐसे सवैधानिक कदम उठाए कि देष को उन्नतषील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका उनकी रही। पूर्व प्रधानमंत्री की कार्यषैली सर्वस्पर्षी रही है, वह देश में आदर्श व मानव कल्याण तथा गौरव के लिए त्याग देने में कभी पीछे नही रहे। इस लिए हमें उनके आदर्श का पालन करना चाहिए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों को सुशासन की नींव बताया और कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। श्रद्धेय अटल जी की पावन स्मृतियां हम सभी के ह्रदय में सदैव जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा कि अटल जी का यह वर्ष जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत भी है। भारत को राजनीतिक अस्थिरता से उभारने और देश के अंदर राजनीति में पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान उन्होंने रखा और यही कारण है !कि पिछले साढ़े नौ वर्ष से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकासए सुरक्षा और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए। इसकी आधारशिला श्रद्धेय अटल जी ने अपने शासन काल में रख दी थी। इस अवसर पर बड़ी संख्या भाजपा पदाधिकारी व बूथ समिति के पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।