Let’s travel together.

जनसुनवाई में  एसडीएम ने असहाय बेसहारा महिला की तत्काल दिलाई निराश्रित पेंशन,और उचित मूल्य का राशन

0 134

महिला ने खुशी से रोते हुए एसडीएम को हाथ उठाकर दी दुआएं

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

पिछले एक साल से निराश्रित पेंशन एवं शासकीय उचित मूल्य का मिलने वाला राशन बंद होने से दर-दर भटक रही एक बेसहारा विधवा महिला को आज एसडीएम की आज जनसुनवाई में इंसाफ मिला और उसकी पेंशन सहित राशन मिलने का रास्ता खुल गया।

जिससे वह खुश होकर महिला रोते हुए दोनों हाथ उठाकर एसडीएम सौरभ मिश्रा को दुआएं देने लगी।

आज जनसुनवाई में पहुंची एक 75 वर्षीय बेसहारा विधवा महिला हाजरा वी की व्यथा सुनकर संवेदनशील एसडीएम सौरभ मिश्रा ने उन्हें अपने पास कुर्सी पर बैठाया ओर उनकी समस्या सुनने के बाद तत्काल उनकी मदद करने की अनुकरणीय पहल की है। जिसकी सभी ने भूरी -भूरी प्रशंसा की है ।

पिछले करीब एक वर्ष से निराश्रित पेंशन एवं सरकारी राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर महिला एक समाजसेवी के साथ पहुंची थी।

जिसकी व्यथा सुनने के बाद एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा तत्काल नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र शर्मा से बेसहारा विधवा महिला की एक साल से बंद हुई पेंशन की केवाईसी कराकर शुरू कराने एवं शासकीय उचित मूल्य का मिलने वाला राशन जो कि बंद हो गया है उसे दिलाने का निर्देश देते हुए तत्काल केवाईसी की व्यवस्था कराई ।
जिससे कि इसी माह से पीड़ित महिला को रुकी हुई पेंशन सहित आगे की भी निराश्रित पेंशन मिलने लगेगी और उसको शासकीय उचित मूल्य का राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
एसडीएम की दरियादिली की पीड़ित महिला सहित अन्य लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।

आज जनसुनवाई में 16 आवेदन आए जिनमें विभिन्न विभागों में राजस्व के 8 फॉरेस्ट के 2 ,नगर पालिका के 2 , पुलिस का 1 , मध्य प्रदेश विद्युत विभाग के 2 , जनपद पंचायत के 3 एवं भारतीय स्टेट बैंक का 1 प्रकरण में तत्काल निराकरण कराया गया।
जनसुनवाई में मौजूद तहसीलदार प्रमोद उईके ,नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र शर्मा , महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी रामकुमार सोनी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।
फोटो – जनसुनवाई में पहुंची बेसहारा महिला को मिली तत्काल राहत ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |     मप्र में आधी रात प्रशासनिक सर्जरी! कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव     |     रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811