Let’s travel together.

नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित मेहतो का भव्य स्वागत

0 36

नगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह, जिला

कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक देवेंद्र पटेल ने जताया भरोसा

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित मेहतो के प्रथम नगर आगमन पर सांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम बस स्टैंड स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए कर्मठ, सक्रिय एवं लगनशील वरिष्ठ युवा नेता अंकित मेहतो को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन के बाद क्षेत्र में कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिल रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार सांची पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से श्री मेहतो का जोरदार स्वागत किया तथा विधायक देवेंद्र पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व—श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी एवं पार्टी अध्यक्ष—के दिशा-निर्देशों पर चलकर पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि अंकित मेहतो जैसे जुझारू, मेहनती और युवा नेतृत्व को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए सकारात्मक कदम है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी तथा आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को उनके साथ मिलकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील पटेल ने भी अपने विचार रखते हुए संगठनात्मक एकता और अनुशासन पर बल दिया। इस अवसर पर बाबू अमृत नरवारे, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम लोधी, पूर्व पार्षद मुशर्रफ कुरैशी, मंडलम अध्यक्ष संदीप शर्मा, नितेन्द्र यादव, विजय लोधी, गोलू यादव, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र अहिरवार, इंद्रेश राठौर, तेजसिंह कुशवाहा, बब्लू पठान, पवन बनाफल, कुंवर राजपूत, आशीफ खान, मोहित रजक, हसीब भाई सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंकित मेहतो के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
नए नेतृत्व और उत्साह के साथ सांची ब्लॉक कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की नई शुरुआत होती दिखाई दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811