– अवैध फैक्ट्री में वर्षों से कल रहा था अवैध शराब का निर्माण
– रायसेन,भोपाल सहित विदिशा की आबकारी टीम ने पुलिस के साथ की कार्यवाही
– बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान,उपकरण,कंटेनर,बरसाना आदि जप्त
रायसेन ।जिले के सुल्तानगंज के ग्राम चॉदौड़ा में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई हैं। जहां से करीब 42लाख रुपए मूल्य की 472 पेटी नकली पावर शराब की पेटी,1500किलो ओपी वारदाना,खाली बोतल करटन, जप्त की हैं। आरोपी यही नकली शराब का निर्माण करते थे और उसे बेचते थें।


मुखबिर की सूचना पर रायसेन जिले के आबकारी अमले सहित भोपाल और विदिशा के आबकारी अमले ने पुलिस की मदद से इस अवैध निर्माण शराब फैक्ट्री का भंडा दौड़ किया।सुल्तानगंज के चॉदौड़ा में पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस दौरान संयुक्त कार्रवाई में शराब की नकली फैक्ट्री का पर्दाफॅाश करते हुए 472 पेटी देशी शराब की जप्त कीजो वहीं चांदोडा की अवैध फैक्ट्री में बनाई गई थी। इस कार्रवाई में विदिशा रायसेन भोपाल की आबकारी विभाग की टीम एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।अवैध शराब का कारोबार चादौड़ा राजघराने का होना बताया जा रहा है।

जिला आबकारी अधिकारी दीपक अवस्थी ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है जो की प्रथम दृष्टया पूरी नकली शराब है जिसका उत्पादन एवं परिवहन किया जा रहा है। इस मामले में चार आरोपियों सूर्यप्रतापसिंह बुंदेला,दीपक लोधी,आदर्श शाह,रविकांत नरवरे को गिरफ्तार किया गया हे।एवं एक काली स्कॉर्पियो कार जो शराब से भरी थी जप्त की हे।
विस्तृत जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा ग्राम चान्दौडा रुद्र प्रताप सिंह चंदेला आ. श्री बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना राजा एवं देवराज बुंदेला आ. श्री रघुराज सिंह के रिहायशी मकान से 472 पेटी पॉवर व्हिस्की, 150 लीटर स्प्रिट, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो क्रमांक MP 04 ZH 6031, खाली बारदाना, कैरेमल रंग( मदिरा बनाने हेतु रंग), खाली गत्ते 150 पैकेट एवं गत्तों पर मदिरा कंपनी के नाम छापने की नकली स्लिप जप्त की गई। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2) एवं 49 के तहत 04 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।